सरकार की आय में हुई बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही इस अवधि में राजस्व प्राप्तियां 14.00 प्रतिशत बढ़ गईं। 2021-22 में 15.82 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 16.22 प्रतिशत हो गया। इस अवधि के दौरान कर राजस्व में 15.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई और राज्य के अपने कर राजस्व में 20.65 प्रतिशत इजाफा हुआ।
खर्च बढ़ा, राजकोषीय घाटा हुआ कम
राज्य का कुल व्यय जिसमें राजस्व व्यय, पूंजीगत व्यय तथा ऋण एवं अग्रिम शामिल है। 2021-22 में 11.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 46,810 करोड़ से बढ़कर 52,061 करोड़ हो गया। इसमें से राजस्व व्यय में 2021-22 से 12.44 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। राजस्व अधिशेष 4,128 करोड़ से बढ़कर 5,310 करोड़ हो गया, जो 2021-22 की तुलना में 28.63 प्रतिशत अधिक है, जबकि राजकोषीय घाटा 2021-22 में 3,736 करोड़ से घटकर 2022-23 में 2,949 करोड़ हो गया, जो 21.07 प्रतिशत कम हो गया।