फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र, चार पर केस, हल्द्वानी जेल में रची गई साजिश

Mon, 10 Oct 2022 08:50 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज।

सार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कैबिनेट मंत्री की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में चार माह पूर्व रची गई थी। पुलिस ने मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर  की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
सौरभ बहुगुणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर मामले की पूरी जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।

विज्ञापन


नगर के वार्ड 11 बाईपास रोड निवासी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कैबिनेट मंत्री की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में चार माह पूर्व रची गई थी। आरोप लगाया कि हीरा सिंह गेहूं चोरी मामले में अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता है।

तहरीर में जिक्र है कि हल्द्वानी जेल में आरोपी की यूपी निवासी सतनाम से मुलाकात हुई। उसने सतनाम से कहा कि मंत्री की हत्या करनी है, चाहे जितने रुपये खर्च हो जाएं। सतनाम ने अपने दोस्त किच्छा के मो. अजीज उर्फ गुड्डू को बड़ा अपराधी बताते हुए उसे सुपारी देने की बात कही। साथ ही उसके जेल से बाहर निकलने पर एक अन्य साथी हरभजन सिंह के गुड्डू से मिलवाने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Paper Leak Case: हरीश राज में अध्यक्ष बने, तीरथ राज में सलाहकार, धामी राज में चल गई आरबीएस रावत पर तलवार

इस तरह हीरा अपने साथियों के साथ मंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था। जेल से छूटकर आए हीरा पर नजर रखी तो उसे कैबिनेट मंत्री की सभाओं में रेकी करते हुए देखा गया। पुलिस ने मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर  की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें