फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बावनदर्रे में महिला सहित तीन जायरीनों की डूबने से मौत, कलियर उर्स में जियारत करने पहुंचे थे सभी

Sun, 09 Oct 2022 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी

सार

रविवार की दोपहर दोपहर अलीगढ़ निवासी मायरा (19 वर्ष) पत्नी मुनीश और अनस (नौ वर्ष) पुत्र बबलू निवासी जंगल गढ़ी अलीगढ़ और खुर्शीद पुत्र हबीब निवासी तेलीपुरा अमरोहा बावनदर्रे में नहाते समय डूब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुछ ही देर में डूबने वाले लोगों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनौरी के पिरान कलियर उर्स में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और अमरोहा से शामिल होने आए महिला और एक बच्चे सहित तीन जायरीनों की यहां स्थित बानवदर्रे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों जायरीनों के शव कुछ ही देर में बरामद कर लिए।

विज्ञापन

पिरान कलियर शरीफ में इस समय सालाना उर्स चल रहा है। जिसमें देश-दुनिया के जायरीन जियारत के लिए आते हैं। पिरान कलियर के पास ही धनौरी में बावनदर्रा है, जहां बरसाती नदी से आने वाला पानी भरा रहता है। कलियर जियारत करने के लिए आने वाले जायरीन यहां नहाने के लिए पहुंचते हैं।

रविवार की दोपहर दोपहर अलीगढ़ निवासी मायरा (19 वर्ष) पत्नी मुनीश और अनस (नौ वर्ष) पुत्र बबलू निवासी जंगल गढ़ी अलीगढ़ और खुर्शीद पुत्र हबीब निवासी तेलीपुरा अमरोहा बावनदर्रे में नहाते समय डूब गए। जायरीनों के डूबने की खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर लोगों भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुछ ही देर में मायरा और अनस, खुर्शीद को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन काफी देर तक न स्थानीय पुलिस और न ही जल पुलिस पहुंची। धनौरी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि तीनों जायरीनों के शव बावनदर्रे से बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें