फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री प्रेमचंद का मारपीट प्रकरण: 25 मई को ऋषिकेश में महापंचायत करेंगी पीड़ित युवक सुरेंद्र नेगी की पत्नी

Sun, 21 May 2023 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सुरेंद्र नेगी की पत्नी दमयंती देवी ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र नेगी को गंभीर चोटें आईं हैं। डॉक्टर ने तीन महीने आराम करने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में मारपीट मामले में पीड़ित युवक सुरेंद्र नेगी की पत्नी ने पुलिस पर मंत्री के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री पर कार्रवाई की मांग के लिए आगामी 25 मई को ऋषिकेश के अमितग्राम शहीद स्मारक में महापंचायत करने की भी बात कही।

विज्ञापन


सुरेंद्र नेगी की पत्नी दमयंती देवी ने रविवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान सुरेंद्र नेगी के साथी धर्मवीर प्रजापति की मां कुसुम रानी भी मौजूद रहीं। दमयंती देवी ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र नेगी को गंभीर चोटें आईं हैं।

Uttarakhand: दिल्ली से बागेश्वर घूमने आए थे पांच दोस्त, नहाते समय एक नदी में बहा, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन


डॉक्टर ने तीन महीने आराम करने की सलाह दी है। दमयंती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुरेंद्र को रातभर अलग-अलग थानों में घुमाया। जिस थाने में रखा गया वहां की बैरक में सांप घुस गया था। बिना मेडिकल करवाए ही उन्हें दवाइयां दी गईं जिनका असर अगले दिन तक था। इसी वजह से एफआईआर में बहुत सी बातें छूट गईं थीं। दमयंती के कहा कि इतने दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से पता चलता है कि पुलिस कार्रवाई से बचाना चाहती है।

विज्ञापन

परिवार पर भी हो सकता है हमला

दमयंती देवी ने कहा कि उनके परिवार पर मंत्री के इशारों पर हमला किया जा सकता है। सरकार पर भरोसा नहीं है। उनके पति संघ के कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मंत्री प्रेमचंद को पद से हटाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता से न्याय मांगने के लिए हमने 25 मई को ऋषिकेश के अमितग्राम शहीद स्मारक में महापंचायत करने का निर्णय लिया है। जिसमें सभी दलों और प्रदेश के लोग एकजुट होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें