मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक तीन फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। इनमें मुख्य रूप से यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी दी जा सकती है।