इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सरकार ने शुक्रवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। निवेश को लेकर कुछ नीतिगत फैसले बैठक में लिये जाएंगे।
सूत्रों की मानें तो हाल में कुछ विभागों की पारित नीतियों में संशोधन हो सकता है। कैबिनेट में इन नीतियों के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के सहयोगियों को अब तक प्राप्त निवेश के प्रस्ताव और उनके क्रियान्वयन को लेकर अवगत करवाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रमों से भी मंत्रिमंडल को अवगत करवाया जाएगा। शाम सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत हिमाचल के दौरे पर जाएंगे।