प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
जो छात्र एफटीआई पुणे, एसआरएफटीआई कोलकाता जैसे किसी फिल्म ट्रेनिंग संस्थान में कोर्स करेंगे, उन्हें सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत, एससी, एसटी, ओबीसी को 75 प्रतिशत छात्रवृत्ति सरकार देगी।
सिनेमा लगाने वालों को 25 लाख
पर्वतीय क्षेत्रों में सिनेमा ले जाने, प्रॉडक्शन स्टूडियो बनाने वाले और नए मोबाइल थियेटर लगाने वालों को 25 लाख रुपये मिलेंगे। प्रदेश में फिल्म, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने वालों को 50 लाख रुपये मिलेंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी.. मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
इन 22 भाषाओं वाली फिल्मों को तीन करोड़ तक सब्सिडी
असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत, सिंधी, हिंदी।