फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार... पांच कुर्सियों पर किसकी होगी ताजपोशी? नवरात्र में निकलेगा मुहूर्त

Wed, 03 Sep 2025 08:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अमर उजाला पॉडकास्ट में आए सीएम धामी ने ये स्पष्ट संकेत दिए कि चूंकि फिलहाल प्रदेश में आपदा की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, सात अगस्त से श्राद्ध शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में खाली पड़ी मंत्रियों की पांच कुर्सियों पर किसकी ताजपोशी होगी, इसका मुहूर्त नवरात्र में निकलेगा। धामी सरकार में मंत्रियों के तीन पद तो पहले से खाली थे। एक पद चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। इस तरह कुल मिलाकर पांच मंत्रीपद खाली हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला पॉडकास्ट में आए सीएम धामी ने ये स्पष्ट संकेत दिए कि चूंकि फिलहाल प्रदेश में आपदा की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, सात अगस्त से श्राद्ध शुरू होने जा रहे हैं। लिहाजा, फिलहाल कैबिनेट विस्तार संभव नहीं।  

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में ही होगा 2027 का विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रदेशभर से विधायकों के सीएम धामी से मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। उधर, मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी ये साफ कर दिया कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए संगठन स्तर से भी सीएम धामी से बातचीत की जा चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें