फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Decision: एक रुपये में एक किलो मंडुवा...मंत्रिमंडल में उत्तराखंड मिलेट मिशन योजना को मिली मंजूरी

Thu, 16 Feb 2023 03:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में उत्तराखंड के पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मिलेट मिशन लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। 73 करोड़ की राशि में से 53 करोड़ कृषि विभाग और 20 करोड़ की राशि सहकारी समितियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
ration card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहली बार उत्तराखंड मिलेट मिशन को हरी झंडी दे दी है। अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर एक किलो मंडुवा एक रुपये में मिलेगा। इस योजना को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व नैनीताल जिले में शुरू किया जाएगा। योजना में मंडुवे (कोदा) का उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए 73 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

केंद्र सरकार ने बजट में श्री अन्न योजना की घोषणा की है। इससे मोटे अनाजों को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में उत्तराखंड के पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मिलेट मिशन लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पहाड़ों में निजी औद्योगिक क्षेत्र के लिए दो एकड़ जमीन खरीद सकेंगे निवेशक, मैदान के लिए ये शर्त

योजना के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से मंडुवा 35.78 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा। 73 करोड़ की राशि में से 53 करोड़ कृषि विभाग और 20 करोड़ की राशि सहकारी समितियों को दिया जाएगा। इसके अलावा मिड डे मील में भी झंगोरा दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें