फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए देना होगा ऑटोमेटिक टेस्ट, पड़ेगा 100 रुपये महंगा

Tue, 05 Dec 2023 11:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

ऑटोमेटिक टेस्टिंग के बाद ही अब डीएल बनेगा। परिवहन विभाग ने नियमावली में संशोधन कियाहै। इसके लिए ऑटोमेटिक सेंटर बनाए जाएंगे। केंद्रों पर कंप्यूटर, सीसीटीवी की मदद से ड्राइविंग टेस्ट  लिया जाएगा।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी देना होगा। परिवहन विभाग की नीति में इस बदलाव पर सोमवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

प्रदेश में 21 ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बन रहे हैं, जिनमें से आठ प्रस्ताव परिवहन विभाग ने पास भी कर दिए हैं। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया, अभी तक देहरादून में ऑटोमेटिक टेस्ट सेंटर से टेस्ट के आधार पर ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी होते आए हैं, लेकिन प्रदेश में सभी 21 एआरटीओ क्षेत्रों में ऐसे सेंटर बनाए जा रहे हैं।

इनमें से आठ के प्रस्ताव को पास किया जा चुका है। बाकी पर भी काम चल रहा है। बताया, आने वाले समय में इन सेंटर पर टेस्ट के बाद ही डीएल जारी होगा, बिना टेस्ट नहीं। सचिव ह्यांकी ने बताया कि इन सेंटर के संचालन को होने वाले खर्च की भरपाई के लिए ही 100 रुपये यूजर चार्ज का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Decision: निजी भूमि पर बना सकेंगे हेलीपैड और हेलीपोर्ट, नीति को मिली मंजूरी

कैबिनेट से मुहर के बाद अब इसकी अधिसूचना जारी होगी। बताया, अभी तक कई ऑनलाइन सेवाओं के प्रबंधन को परिवहन विभाग 50 रुपये यूजर चार्ज लेता आया है। अब ऑटोमेटिक टेस्ट के बाद 100 रुपये यूजर चार्ज अलग से देय होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें