फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य लोक सेवा आयोग की समूह-ग परीक्षा से भी भर्ती होंगे मृतक आश्रित, यूपी के जमाने से लगी थी रोक

Sat, 23 Dec 2023 06:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के भर्ती नियमावली 1974 (उत्तरांचल अनुकूलन एवं उपांतरा आदेश 2002) यथा संशोधित नियमावली 1999 के नियम में बदलाव पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के जमाने से लगी समूह-ग में मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक को सरकार ने हटाने का फैसला लिया है। अभी तक राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि में आने वाली समूह-ग भर्तियों में मृतक आश्रितों की एंट्री नहीं थी।

पेपर लीक प्रकरण के दौरान सरकार ने भर्तियों में तेजी बरकरार रखने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। लेकिन एक नियम की वजह से इन भर्तियों में मृतक आश्रित शामिल नहीं हो पा रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: हजारों कर्मचारियों की मुराद पूरी...पूरे सेवाकाल में एक बार प्रमोशन के मानकों में छूट
विज्ञापन


कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के भर्ती नियमावली 1974 (उत्तरांचल अनुकूलन एवं उपांतरा आदेश 2002) यथा संशोधित नियमावली 1999 के नियम में बदलाव पर मुहर लगाई है। इसके तहत अब राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि में आने वाले समूह-ग की भर्तियों में भी मृतक आश्रित शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें