फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: धनराशि दोगुनी, अब हर साल बनेंगे 487 पंचायत भवन, पिछले दो साल से रुका था निर्माण

Thu, 14 May 2026 02:46 PM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

धामी कैबिनेट ने प्रदेश में पंचायत घरों के निर्माण को लेकर धामी कैबिनेट में अहम फैसला लिया गया। अब हर साल 487 पंचायत भवन बनेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामी कैबिनेट ने प्रदेश में पंचायत घरों के निर्माण के लिए धनराशि दोगुनी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से राज्य में हर साल 487 नए पंचायत घरों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पिछले दो साल से अपर्याप्त धनराशि की वजह से इन भवनों का निर्माण रुका हुआ था।

विज्ञापन

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सरकार के इस निर्णय से वर्ष 2030 तक कुल 1953 पंचायत घरों का निर्माण संभव हो सकेगा। इससे प्रदेश की शत प्रतिशत पंचायतों में अपने पंचायत भवन उपलब्ध होंगे। वर्तमान में राज्य की 7817 ग्राम पंचायतों में से 819 ग्राम पंचायतें पंचायत भवन विहीन हैं। इसके अलावा, 1134 पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हैं जिनका पुनर्निर्माण किया जाना है। पहले प्रति पंचायत घर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दिए जा रहे थे। यह धनराशि निर्माण लागत के लिए अपर्याप्त साबित हो रही थी।

 

1370 पंचायत घरों को है मरम्मत की जरूरत

राज्य में कुल 7817 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 5867 पंचायत भवन क्रियाशील स्थिति में हैं। 1370 पंचायत भवनों को मरम्मत की आवश्यकता है। जबकि 819 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनके पास अपना पंचायत भवन नहीं है। इसके अलावा 382 ग्राम पंचायतों के पास भूमि उपलब्ध है, जहां नए भवन बनाए जा सकते हैं।


Uttarakhand: नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही चारधाम यात्रा, अब तक 12.60 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निर्माण की धनराशि बढ़ने से शत प्रतिशत पंचायतों में पंचायत घर बन सकेंगे। सरकार का लक्ष्य अगले चार साल में सभी पंचायतों को अपने भवन उपलब्ध कराना है। -डॉ.पराग मधुकर धकाते, विशेष सचिव पंचायतीराज

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें