फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Session: भाजपा विधायकों ने बनाई विपक्षी हमलों की काट की रणनीति, सीएम ने कहा-तैयारी से आएं

Tue, 18 Feb 2025 11:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बैठक में सभी सदस्यों से कहा गया कि वे विपक्ष के नकारात्मक रवैये का राज्य सरकार की कल्याणकारी और योजनाओं और फैसलों से जवाब दें।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने विधानमंडल दल की बैठक विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी हमलों की काट की रणनीति बनाई। विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में हुई बैठक में सभी सदस्यों से सदन में पूरी तैयारी के साथ आने और पूरी सक्रियता के साथ भागीदारी की अपेक्षा की गई। बैठक में पार्टी नेतृत्व ने संगठन, सहकारिता और पंचायत चुनाव को लेकर भी सदस्यों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बैठक में सभी सदस्यों से कहा गया कि वे विपक्ष के नकारात्मक रवैये का राज्य सरकार की कल्याणकारी और योजनाओं और फैसलों से जवाब दें। खासतौर पर समान नागरिक संहिता के मामले में राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करें और सशक्त भू-कानून की दिशा में अभी तक राज्य सरकार के उठाए गए कदमों की जानकारी दें। सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे सदन में अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते समय ऐसी परिस्थितियां बनाने से बचेंगे जिनके चलते सत्तापक्ष को असहज होना पड़े।

बजट सत्र: अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायक व संसदीय कार्यमंत्री में तू-तू-मैं-मैं, प्रीतम ने किया बीच-बचाव
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सदस्यों को संगठन चुनाव की जानकारी दी और सहकारिता और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का प्रदेश की जनता ने निकाय चुनाव में जवाब दिया है। निकाय चुनाव में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस फिसड्डी रही। महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि हमें प्रत्येक चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक का संचालन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें