आने वाले सत्र के लिए महिला समूहों को और बेहतर किया जाएगा तैयार
13 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में महिला समूहों को मंडुवा के आटे की रोटी, झंगोरे की खीर, काला भट्ट, तोर, गहत की दाल समेत अन्य पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। अभी तक महिला समूहों के पास इतने संसाधन नहीं है कि वे प्रतिदिन 6 से 7 सौ लोगों के लिए ब्रेक फार्स्ट, लंच और डिनर तैयार कर सके, लेकिन आने वाले सत्र के लिए महिला समूहों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: सदन के भीतर आज से दिग्गजों की परीक्षा, पक्ष-विपक्ष के महासंग्राम से गरमाएगा सत्र
हमारा प्रयास है कि समूहों के माध्यम से काम करनी वाली महिलाओं की आजीविका बढ़े। बजट सत्र में महिला समूहों के माध्यम से भी पहाड़ी व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इससे जहां उत्तराखंड के मोटे अनाजों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, महिला समूहों की आजीविका बढ़ेगी। आने वाले समय में सत्र के दौरान कीचन का जिम्मा महिला समूहों को दिया जाएगा। -ऋतु खंडूड़ी भूषण, स्पीकर