राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में अभी तक शुरू की गई प्रमुख योजनाओं का जिक्र किया है।
-एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली शॉफ्टशेयर शुरू किया
-कार्यों की गुणवत्ता के लिए ईएफसी व टीएसी प्रकोष्ठ बनाया
-बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए ईएपी पोर्टल बनाया
-4500 गावों में ड्रोन सर्वे भूमि के स्वामित्व अधिकार पत्र तैयार होंगे
-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना 1905 शुरू की
-32 सेवाएं ई डिस्ट्रिक्ट व जनसेवा केंद्रों से उपलब्ध कराई
-माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट इको क्लब स्थापित होंगे
-साइंस ऑफ रिवाइवल ऑफ रिवर्स नदियों के लिए यूसर्क में प्रयोगशाला
-यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए मेरी यात्रा एप की लांच किया
-मुक्तेश्वर में डॉप्लर राडार की स्थापना होगी
-गोला नदी पर जमरानी और सौंग नदी पर पेयजल बांध योजना
-पर्वतीय जिलों में भी असिंचित कृषि भूमि की सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर प्रणाली
-हर खेत को पानी योजना के तहत 349 करोड़ के 422 क्लस्टर प्रस्तावित
-आबकारी के तहत 3461.37 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य
-60 आयुर्वेदिक अस्पतालों में योग व वैलनेस चिकित्सा शुरू होगी
-शिकायतों के निवारण के लिए कंज्यूमर हेल्पलाइन 1800-180-4188 शुरू की
-कुपोषण से मुक्ति के लिए बाल पालाश योजना
-सोबन सिंह जीना विश्व
विद्यालय की स्थापना की
-भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार की घोषणा की
-अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की
-अल्पकालिक रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया
-मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना शुरू
की
-शैक्षिक अनुसमर्थन कार्यक्रम बनाया
-उद्योगों की मांग के अनुरूप पॉलिटेक्निक संस्थाओं में पाठ्यक्रम तैयार किए
-रोजगार के लिए जिलों में प्लेसमेंट सेल बनाए