फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण से हुई सत्र की शुरुआत, पहले ही दिन विपक्ष का वाकऑउट

Mon, 01 Mar 2021 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण

सार

  • चार मार्च को सदन में बजट पेश करेगी सरकार
विज्ञापन
बजट सत्र में अभिभाषण के दौरान राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के अभिभाषण के साथ ही सोमवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो गया। राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने सदन से बहिष्कार (वाकऑउट) कर दिया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश के चार साल के विकास कार्यों का ब्योरा रखा। साथ ही राज्य के विकास की प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता जताई कि वो राज्य में 24 घंटे बिजली देने का प्रयास करेगी। कहा कि विकेंद्रीकृत विकास व सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा को लेकर राज्य को विकसित राज्य की श्रेणी में ले जाना है। अपराह्न तीन बजे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण की शुरुआत और आखिर की कुछ पंक्तियां पढ़ीं। इसके साथ ही राज्यपाल का अभिभाषण सदन की कार्यवाही का हिस्सा हो गया।

उत्तराखंड बजट सत्र: 4000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, तस्वीरें...
विज्ञापन


इससे पूर्व सोमवार को सदन में पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद जैसे ही राज्यपाल ने अभिभाषण शुरू किया, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश अपने स्थान से उठीं और उन्होंने एतराज जताया कि बजट अभिभाषण में बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं है। यह कहकर सभी विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और सदन का बहिष्कार कर बाहर चले गए। राज्यपाल ने 26 पन्नों के अभिभाषण में प्रदेश सरकार के अब तक कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा।

पुलिस ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
सदन में जाने से पहले राज्यपाल को विधानमंडल भवन परिसर में पुलिस के जवानों ने पारंपरिक ढंग से पुलिस बैंड की धुन के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर विधानसभा पहुंचीं। वहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। 

26 पन्ने का अभिभाषण, 43 मिनट में निपटाया
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को 26 पन्ने के अभिभाषण को पढ़ने में पूरे 43 मिनट लगे। उन्होंने ठीक 11 बजे अभिभाषण पढ़ना शुरू किया और 11 बजकर 43 मिनट पर संपन्न किया।

सरकार की भावी योजनाएं

- पौड़ी में 41 करोड़ से ग्रीन एग्रीकल्चर परियोजना (जैफ-6) शुरू होगी।
- आगामी वित्तीय वर्ष में 10 अतिरिक्त ग्रोथ सेंटर स्थापित होंगे।
- 31400 किसानों व उद्यमी बागवानी मिशन के तहत लाभान्वित होंगे।
- 1794 गांव सड़कों से जुड़ेंगे, 765 गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य शुरू।
- 133 करोड़ के दो आरओबी काशीपुर शहर में एनएच 74 पर बनाए जाएंगे।
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरिद्वार में 300 बेड का अस्पताल बनाएगा।
- दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से 309 तोकों में बिजली पहुंचाएंगे।
- 5353 शौचालयों का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जाएगा।
- अमृत योजना से नगर निकायों में जलापूर्ति, सीवरेज प्रबंधन, ग्रीन स्पेस पार्क योजनाओं पर 593 करोड़ खर्च होंगे।
- रुद्रपुर में मोनोलिथिक कंस्ट्रक्शन तकनीक से 1892 आवासों का निर्माण होगा।
- भराड़ीसैंण में सचिवालय भवन निर्माण का डिजाइन और ड्राइंग तैयार होगी।
- राज्य सेक्टर, कैंपा, नमामि गंगे, जायका के तहत 40 करोड़ लीटर वर्षा जल संचय की संरचनाओं का निर्माण होगा।
- हरेला योजना के तहत 7.50 लाख पौध बांटी जाएंगी।
- 26.74 करोड़ से प्रदेश की पहली टाइगर सफारी बनेगी।
- हरिद्वार में 75 एकड़ भूमि में एक और फार्मासिटी पार्क बनेगा।
- 6748 लोगों को कृषि आधारित क्रियाकलापों की योजना के तहत मिलेगा ऋण।
- 102 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर बनेगा।
- 1002 एकड़ में खुरपिया में एकीकृत विनिर्माण कलस्टर स्थापित होगा।
- 40 एकड़ पर सितारगंज में प्लास्टिक पार्क बनाया जाएगा।
- ऋषिकेश में कन्वेंसन सेंटर व वैलनेससिटी का प्लान तैयार हो रहा है।
- विश्व का पांचवां सबसे लंबा रोपवे होगा देहरादून मसूरी रोपवे।
- ऋषिकेश में गंगा एवं हिमालय पर आधारित हिमालय संग्रहालय बनेगा।
- खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी के लिए खेल विज्ञान केंद्र स्थापित होगा।
- 400 सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू।
- 571 प्रवक्ता और 1431 एलटी के खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती।
- हल्द्वानी, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, दून व श्रीनगर में अत्याधुनिक सीटी स्कैन।
- नदियों के पुनर्जीवन की प्रभावी योजना तैयार की जाएगी।
- 134 करोड़ रुपये की लागत से सांइस सिटी बनाई जाएगी।

चार मार्च को पेश होगा बजट

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन की कार्यवाही के एजेंडे पर चर्चा हुई। प्रदेश सरकार का बजट चार मार्च को पेश होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सदन के पटल पर बजट रखेंगे। 

बजट में अभिभाषण में बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं था, इसलिए हमने सदन का बहिष्कार कर दिया।
- डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष

सदन में ऐसा पहली बार हुआ कि राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो गया और विपक्षी सदस्यों को उसकी प्रतियां तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। बजट अभिभाषण में ऐसा कुछ नहीं है, जो बेरोजगारी, महंगाई, जीरो टॉलरेंस से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देता हो।
- करन माहरा, उपनेता, कांग्रेस विधायक दल

बजट अभिभाषण को देखे बिना ही विपक्षी सदस्य सदन का बहिष्कार कर बाहर चले गए। उन्होंने बजट अभिभाषण को देखा होता तो वे अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनते, लेकिन राजनीतिक कारणों से उन्होंने ऐसा किया।
- मदन कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री
विज्ञापन

सतपाल महाराज ने फिर उठाया ग्लेशियर में प्लूटोनियम प्लेट की जांच का मुद्दा

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हिमालय के ग्लेशियर में प्लूटोनियम पैक की खोज का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से इस बारे अनुरोध किया है। जल्द ही ड्रोन और सेटेलाइट से बदरीनाथ और नंदादेवी ग्लेशियरों की जांच होगी। 

बता दें कि महाराज कई सालों से बदरीनाथ और नंदादेवी ग्लेशियर क्षेत्र में प्लूटोनियम पैक होने का जिक्र करते आए हैं। ऋषिगंगा में भारी बाढ़ के बाद उन्होंने इस मुद्दे को दोबारा उठाया। सोमवार को बजट सत्र के दौरान महाराज ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने उत्तराखंड में ग्लेशियर में प्लूटोनियम पैक होने की बात सामने आती रही है। यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि रैणी गांव के पूर्व प्रधान उनके मित्र थे।

उन्होंने खुद इस प्लूटोनियम पैक को उठाया था। उन्होंने यह बात कही थी कि प्लूटोनियम पैक में गर्मी होने के कारण इसे उठाने को लेकर आपस में झगड़ा भी होता था। वह बाद में कैंसर से पीड़ित भी हुए। निश्चित तौर पर इसके दुष्परिणाम भी हैं। ऐसे में यह जांच का विषय है। सरकार इसके लिए पानी की जांच भी करा रही है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में काफी बड़े स्तर पर निर्माण कार्य होने हैं। इसलिए बदरीनाथ और नंदादेवी ग्लेशियर की जांच होनी आवश्यक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें