फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget: महिला सशक्तीकरण के लिए जेंडर बजट बढ़ने की उम्मीद, योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 03 Mar 2026 11:11 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Budget 2026: प्रदेश सरकार महिला केंद्रित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2007-08 से हर साल वार्षिक बजट में जेंडर बजट का प्रावधान कर रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की आधी आबादी के सशक्तीकरण के लिए इस बार जेंडर बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जेंडर बजट का आकार बढ़ने से महिलाओं की आजीविका बढ़ाने व सामाजिक आर्थिक विकास से संबंधित योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार महिला केंद्रित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2007-08 से हर साल वार्षिक बजट में जेंडर बजट का प्रावधान कर रही है। इस बजट को महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने, स्वरोजगार, सामाजिक-आर्थिक विकास के कार्यों पर खर्च किया जाता है। प्रदेश के सालाना बजट में हर साल महिला सशक्तीकरण के लिए जेंडर बजट का हिस्सा बढ़ा है। इस बार भी 20 प्रतिशत बजट की उम्मीद है।

उत्तराखंड बजट सत्र: यूसीसी समेत कई संशोधन विधेयक होंगे पेश, पक्ष-विपक्ष के विधायकों से मिले 580 से अधिक प्रश्न

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर साल बढ़ा जेंडर बजट

उत्तराखंड में 2021-22 में कुल बजट का लगभग 12 प्रतिशत जेंडर बजट था, जो 2022-23 में 13.77 प्रतिशत किया गया। इसके बाद 2023-24 में जेंडर बजट 14 प्रतिशत के आसपास रहा। जबकि 2024-25 में 16 प्रतिशत आवंटित हुआ। 2025-26 में कुल 1,01,175 करोड़ के बजट में जेंडर बजट का हिस्सा करीब 17 प्रतिशत था। बता दें कि प्रदेश सरकार का महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, उद्यमिता विकास, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग व ब्रांडिंग पर फोकस है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा महिला सशक्तीकरण के लिए करने की पैरवी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें