फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लिव-इन के प्रावधान पर कांग्रेस का विधानसभा कूच, कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़े करन माहरा

Thu, 20 Feb 2025 02:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज बजट पेश किया गया। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने यूसीसी में लिव इन रिलेशन के प्रावधानों को लेकर विधानसभा कूच किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूसीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा कूच करने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं के साथ रिस्पना पुल समीप लगे बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोक-झोंक हुई।

विज्ञापन




कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, यूसीसी में लिव-इन रिलेशनशिप प्रावधान उत्तराखंड की संस्कृति व गरिमा के खिलाफ है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। प्रदेशभर में दो माह तक आंदोलन चलाकर आम लोगों से लिव-इन के प्रावधानों पर राय मांगी जाएगी।

लिव-इन पर राज्य का निवासी बनाने का षड्यंत्र
इसके लिए एक फार्म का प्रारूप तैयार किया है। इसे एकत्र कर ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। साथ ही ऑनलाइन के माध्यम से लोग अपनी राय साझा कर सकेंगे। माहरा ने कहा, यूसीसी के माध्यम से बाहरी लोगों को एक साल के लिव-इन पर राज्य का निवासी बनाने का षड्यंत्र है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2025: धामी सरकार ने पेश किया एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, सात बिंदुओं पर रहा फोकस

वहीं मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता विरेंद्र सिंह खुराना ने कहा, यूसीसी उत्तराखंड की प्राथमिकता नहीं है। यह कानून बुनियादी सवालों से मुंह फेरने की कोशिश है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि यूसीसी से भाजपा सरकार लोगों को अनावश्यक प्रक्रिया में उलझाकर बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें