इनमें कुछ प्रमुख योजनाओं में सैनिक विश्राम गृहों के निर्माण के लिए दो करोड़,शहीद द्वार, स्मारकों के निर्माण के लिए एक करोड़, द्वितीय विश्व युद्ध के उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों एवं उनकी आश्रित विधवाओं की पेंशन के लिए पांच करोड़ 50 लाख, उत्तराखंड शहीद कोष के लिए एक करोड़ 50 लाख, सैनिक विश्राम गृहों की साज सज्जा के लिए 50 लाख की व्यवस्था की गई है।
57 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा शौर्य स्थल
सरकार देहरादून के गुनियाल गांव में 57 करोड़ से अधिक की लागत से शौर्य स्थल (सैन्यधाम) का निर्माण कर रही है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल के मुताबिक शौर्य स्थल का 35 प्रतिशत से अधिक काम पूरा किया जा चुका है।