महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के लिए बजट
- नंदा गौरा योजना के लिए 282.50 करोड़
- मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान योजना के लिए 26.72 करोड़
- मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत 10 करोड़
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 4.43 करोड़
- राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत 42.43 करोड़
बजट अमृतकाल का पहला बजट है। बजट में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है। साथ ही बजट सशक्त उत्तराखंड और सतत विकास के संकल्प को ध्यान में रखकर बनाया गया है। युवा, किसानों, महिलाओं, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए बजट में प्रावधान किए गए।
प्रेमचंद अग्रवाल, वित्त मंत्री