उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी के युवाओं ने वेलेंटाइन वीक के मौके पर एक पंजाबी गीत तैयार किया है।
पिछले पांच दिन में 60 हजार से ज्यादा लोग इसे आनलाइन देख चुके हैं। यही नहीं एक हजार से ज्यादा लोगों ने गीत को पसंद भी किया है।
मातली उत्तरकाशी निवासी कबिरा भारद्वाज ने ‘तेरे नाल बीती उम्राएं सारी’ गीत 12 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया। उन्होंने बताया कि गीत में रुद्रप्रयाग निवासी सैम राजपूत और घनियाल धार चमोली निवासी सोनिया जोशी ने अभिनय किया है।