फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस लड़के की फिल्म ने बॉलीवुड में मचाई धूम, कान फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ चयन

Mon, 10 Apr 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंतनगर
विज्ञापन
1 of 4
शुभांशु - फोटो : file photo
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित पंतनगर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सत्यदेव के पुत्र शुभांशु सत्यदेव मुंबई में फिल्म निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : demo pic
शुभांशु कचरा बीनने वाले उन अनाथ बच्चों के जीवन पर फीचर फिल्म बना रहे हैं, जो स्कूल जाने का सपना देखते रहते हैं। फिल्म का नाम सक्षम है। यह फिल्म शिक्षा और उसके महत्व पर तैयार की जा रही है।   
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : demo pic
एक मुलाकात में शुभांशु ने बताया कि फ्रांस में आयोजित होने वाले कान फिल्म समारोह के लिए भारत से दो श्रेणी में फिल्में चयनित हुई हैं। एक डॉक्यूमेंट्री में और दूसरी फीचर फिल्म श्रेणी में चयनित हुई है। इनमें से फीचर में ‘जीत लो मैराथन’ का चयन हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : demo pic
जीत लो मैराथन का निर्देशन एवं लेखन (स्क्रीन प्ले एवं कहानी) शुभांशु सत्यदेव ने ही किया है। बचपन से ही फिल्म के प्रति उनकी रूचि एवं झुकाव को देखते हुए उनके परिवार ने उनकी प्रतिभा को पहचाना एवं उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें