फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिवंगत अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन धरम चंद के नाम पर बनेगा बॉक्सिंग रिंग 

Thu, 03 Dec 2020 12:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर धरम चंद को कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर धरम चंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर धरम चंद के निधन पर पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने गहरा दुख जताया है। कहा है कि धरम चंद ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है और वह अपने प्रयासों से नई खेल प्रतिभाओं को निखार रहे थे। उनका निधन खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। 

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कैप्टन धरम चंद युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए एक बॉक्सिंग रिंग बनाना चाहते थे। इसके लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत की गई है। इस बॉक्सिंग रिंग का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। 

बॉक्सर धरम चंद के निधन पर सीमांत जिले के खिलाड़ियों और कई संगठनों में शोक जताया है। बुधवार को पिथौरागढ़ के गांधी चौक में विभिन्न संगठनों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि कैप्टन धरम चंद का जीवन बाक्सिंग को समर्पित था। 
विज्ञापन


उनके निर्देशन में देवीचंद, पदम बहादुर गुरुंग, कवींद्र बिष्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग की बारीकियां सीखीं। वक्ताओं ने कहा कि मुक्केबाज धरम चंद नेशनल कोच भी रहे थे। युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने में उनका अहम योगदान रहा था। 

धरम चंद अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण के लिए सदैव जाने जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, अजय राठौर, बहादुर बोरा, जुगल किशोर पांडेय, तपन रावत, डीएन भट्ट, गोपाल सती, वीवी भट्ट, जनार्दन वल्दिया, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, मानसिंह खोलिया, राजेंद्र देवलाल, प्रकाश थापा, गोविंद सौन, सतीश कुमार, ललित कुंवर, धर्मेंद्र बोरा, सुनीता मेहता, भावना कापड़ी शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें