मृतकों के नाम :
- महेंद्र पाल पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम लाटा (चालक)
- अत्तर सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 50 साल निवासी ग्राम गोरशाली
- अनुप रावत पुत्र यशपाल सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम लाटा
घायलों के नाम :
- बचेंद्र सिंह पुत्र जब्बर सिंह उम्र 39 साल निवासी लाटा
- महेंद्र सिंह पुत्र बिजन सिंह उम्र 42 साल निवासी लाटा
- राजपाल राणा पुत्र मदन सिंह उम्र 35 साल निवासी गोरशाली
- नरेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 35 साल निवासी लाटा
- यशवंत सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह उम्र 45 साल निवासी गोरशाली
- राजेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 50 साल निवासी गोरशाली
- आशीष पुत्र शूरवीर सिंह निवासी लाटा (राहत-बचाव कार्य करते वक्त घायल हुआ)
वहीं हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ठीक सामने उस वक्त बड़ा हादसा होते होते बचा जब एक कार को बचाने के प्रयास में बस पलटने से बच गई। बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई। बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे घटित हुई।
रुड़की की ओर से आ रही छुटमलपुर डिपो की बस जैसे ही गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंची तो दूसरी दिशा से कट से होते हुए एक कार बस के सामने आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस का स्टेयरिंग दूसरी तरफ काट दिया।
बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। कार चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।
वहीं रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रानीखेत एक्सप्रेस रुद्रपुर से काठगोदाम जा रही थी।
सूचना पर आरपीएफ दरोगा गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेन से शव दो हिस्सों में कट गया है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल मिला है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।