निकाय चुनाव पर सस्पेंस होने के बावजूद निर्वाचन आयोग ने अपने स्तर पर मतदाता सूची तैयार करने का काम पहले से ही पूरा कर रखा है।
आयोग ने यह प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू कर दी थी। इस प्रक्रिया के तहत जो मतदाता सूची तैयार की गई है, उसके अनुसार निकाय चुनाव में 23 लाख 81 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस सूची में नगर निगम रुड़की और नगर पालिका बाजपुर के मतदाता शामिल नहीं है। दोनों निकायों का मामला न्यायालय में जाने की वजह से आयोग ने इन्हें मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया से बाहर रखा था। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव में 1147287 महिला और 1233913 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सूत्रों की मानें तो निकायों के परिसीमन में आंशिक संशोधन के बाद मतदाताओं की संख्या में थोड़ा अंतर हो सकता है।
पांच साल में 8.44 लाख वोट बढ़े
जिला स्त्री पुरुष कुल
अल्मोड़ा 15381 15510 30891
बागेश्वर 9798 9845 19643
चमोली 24200 25987 50187
चंपावत 14321 14990 29311
देहरादून 389910 426014 815924
हरिद्वार 154753 172137 326890
नैनीताल 147717 153589 301306
पौड़ी 75153 76582 151735
पिथौरागढ़345 23708 49053
रुद्रप्रयाग 11 7097 13708
टिहरी 873 33338 62211
उधमसिंह नगर 235147 252592 487739
उत्तरकाशी 20078 22524 42602
कुल 1147287 1233913 2381200
(नगर निगम रुड़की एवं नगर पालिका परिषद बाजपुर को छोड़कर)
वर्ष-2018 में कुल मतदाताओं की संख्या - 23,81,200
वर्ष-2013 में कुल मतदाताओं की संख्या - 15,36,817
मतदाता बढ़े - 8,44,383
निकाय चुनाव की ये है प्रक्रिया
-राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा चुनाव की अधिसूचना
-जिला स्तर पर जिलाधिकारी जारी करेंगे चुनावी अधिसूचना
-मेयर, पार्षद पद के लिए उम्मीदवार भरेंगे नामांकन
-उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच
-नामांकन पत्र में देनी होगी संपत्ति, अतिक्रमण, शैक्षिक योग्यता व अन्य जानकारी
-नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया
-उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हन का आवंटन
-मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक
-वार्ड स्तर पर बनाए गए पोलिंग बूथों पर मतदान
-मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा