ताकि छात्रों का साल खराब न हो
ऐसे छात्रों का साल खराब न हो इसके लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। मंत्री के मुताबिक फेल छात्र-छात्राओं के साथ ही उन छात्र-छात्राओं को भी अंक सुधार का मौका दिया जाएगा। जो छात्र परीक्षा में पास हैं और यह समझते हैं कि उनके अच्छे अंक आ सकते थे, लेकिन नहीं आए।
16 मार्च से होनी हैं बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होनी हैं। इस साल हाईस्कूल में 127320 और इंटरमीडिएट में 132110 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
पिछले साल 77.47 प्रतिशत रहा 10वीं का परीक्षाफल
बोर्ड की 10वीं का परीक्षाफल पिछले साल 77.47 प्रतिशत रहा जबकि इंटरमीडिएट का 82.63 प्रतिशत रहा। वहीं 2021 में 10वीं का 99 प्रतिशत एवं 12वीं का 99.71 प्रतिशत रहा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश सरकार अब हर महीने देगी छात्रवृत्ति
यूपी के समय में फेल छात्रों के लिए फिर से परीक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन उत्तराखंड में इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। अब फेल और पास सभी छात्र जो परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें परीक्षा का मौका दिया जाएगा। - डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री