पिछले साल की तुलना में 12 वीं का परीक्षाफल रहा खराब
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल पिछले साल की तुलना में इस बार खराब रहा है। पिछले साल 2022 का परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत रहा। जबकि इस साल का परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा है। इसमें संस्थागत का 81.46 और व्यक्तिगत का 64.28 प्रतिशत रहा है।
ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra: बर्फबारी ने यात्रा पर लगाया ब्रेक, आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे गुरुद्वारे के सेवादार
सरकार एक और दो विषय मेें फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका देगी। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में जल्द ही बैठक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री