फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 12वीं में तीसरी बार फेल हुआ बेटा, मजदूर पिता ने आहत होकर खाया जहर 

Thu, 30 May 2019 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पुत्र के लगातार तीन बार फेल होने से क्षुब्ध राजमिस्त्री ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे रानीखेत राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


चौखुटिया के महाकालेश्वर निवासी एक व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करते हैं। इस साल उनके पुत्र ने इंटर और पुत्री ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को नतीजे आने थे, इससे राजमिस्त्री दोनों बच्चों के पास होने की उम्मीद लगाए थे, लेकिन पुत्र के तीसरे साल भी लगातार फेल होने की सूचना से वह आहत हो गए।

हालांकि बेटी पास हो गई है। बेटे के फेल होने से क्षुब्ध जीवनराम ने दोपहर में जहर खा लिया। परिजन राजमिस्त्री को राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय चौखुटिया ले गए, जहां से उन्हें राजकीय अस्पताल रानीखेत रेफर कर दिया गया। राजकीय अस्पताल में डॉ. विपिन चंद्र और डॉ. कमल किशोर की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। वह 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें