पौड़ी में सबसे अधिक 136 और चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र
शिक्षा मंत्री ने कहा प्रदेशभर में 1253 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी, इसमें 195 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 14 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इसमें सबसे अधिक 136 परीक्षा केंद्र पौड़ी जिले एवं सबसे कम 39 केंद्र चंपावत जिले में बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Jhanda Ji Mela History: देश-विदेश से दून पहुंचती हैं संगत, अटूट आस्था की वजह है झंडे जी मेले का ये इतिहास
15 से 29 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन होगा
बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में पुलिस एवं जिला प्रशासन की भूमिका अहम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा राज्य में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में विभाग के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका है। विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व संबंधित जिला अधिकारी के साथ नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विधिवत बैठक करें। परीक्षा एवं मूल्यांकन केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए भी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कार्मिक की तैनाती सुनिश्चित की जाए।