फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76% बच्चे पास

Fri, 03 Oct 2025 12:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि अगस्त माह में ही परिणाम घोषित होने थे।
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। हाई स्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76% बच्चे पास हुए है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम तय समय पर घोषित नहीं हो पाया था। पहले पंचायत चुनाव, फिर राज्य में आपदा और अब राजकीय शिक्षक संघ के परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार से इसमें देरी हुई है। फिर अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा में सफल होने का मौका दिया गया था। इसके लिए दो से 21 मई तक आवेदन लिए गए थे। हाईस्कूल के 8400 और इंटरमीडिएट के 10706 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर इस बरसात में उभरे नए डेंजर जोन, जोखिम के बीच लोग सफर करने को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से 11 अगस्त तक परीक्षा के लिए राज्य में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के बाद अगस्त में ही परीक्षा परिणाम घोषित होना था, लेकिन विभिन्न वजहों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया। आज परिणाम घोषित किए गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें