फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: 10वीं-12वीं के फेल छात्रों को मिला पास होने का मौका, इस दिन से होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा

Sun, 13 Jul 2025 08:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Board Result Improvement Exam:  हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इसके लिए परीक्षाफल सुधार परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है।

विज्ञापन


परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी के मुताबिक हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है। चार से 11 अगस्त तक इनकी परीक्षा होगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए प्रदेश में 97 केंद्र बनाए हैं।

Uttarakhand: पहाड़ में लोन से बच रहे लोग, कारोबार नहीं पकड़ रहा जोर, 40 फीसदी से भी कम ऋण जमा अनुपात
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर बोर्ड के सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में 8400 और इंटरमीडिएट में 10706 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हरिद्वार जिले से सबसे अधिक 4658 और चंपावत जिले से सबसे कम 316 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। हरिद्वार जिले के बहादराबाद और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में छात्र संख्या के आधार पर दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें