फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से, सभी जिलों के कंट्रोल रूमों को अलर्ट जारी

Fri, 01 Mar 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। आज इंटर के पेपर से इसकी शुरूआत होगी। हाईस्कूल का पहला पेपर दो मार्च को होगा। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सभी जिलों के कंट्रोल रूमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश  दिए गए हैं। परीक्षा में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्र के बाहर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। वहीं परीक्षकों को भी पूरी निष्ठा से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

परीक्षा के लिए प्रदेश में 1317 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 231 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील केंद्र है।हाईस्कूल परीक्षा में 149950 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 76902 छात्र और 73048 छात्राएं शामिल होंगी। संस्थागत 144853 और व्यक्तिगत 5097 छात्र शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में 124867 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 61279 छात्र और 63588 छात्राएं शामिल हैं। इनमें संस्थागत 117719 और व्यक्तिगत 7148 छात्र शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें