फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी, 10वीं में 5.31 और 12वीं में 7.97 प्रतिशत का हुआ सुधार

Wed, 14 Aug 2024 04:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के दो और 12वीं के एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को परीक्षा में पास होने के लिए तीन मौके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया। कैंप कार्यालय में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इसे घोषित किया, जिसमें 10वीं में 5.31 और 12वीं में 7.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।

विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा में 8,541 छात्र-छात्राओं में से 8,227 ने परीक्षा दी, जिसमें 5,914 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा में पंजीकृत 10,203 छात्र-छात्राओं में से 9,895 ने परीक्षा दी और 7,285 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

Uttarakhand Cabinet: प्री-रजिस्ट्रेशन में छूट से 300 उद्योगों को राहत, MSME नीति-2015 के तहत सब्सिडी का लाभ
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, परीक्षाफल सुधार परीक्षा से हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.15 से बढ़कर 94.46 एवं इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.64 से बढ़कर 90.61 हो गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने के बाद कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।

परीक्षा परिणाम घोषित करने के दौरान शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, अपर निदेशक मुकुल कुमार सती, उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, बोर्ड के अपर सचिव बीएमएस रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनके पिछली बार से आए अच्छे अंक
परीक्षाफल सुधार परीक्षा के बाद 10वीं में 1,580 और 12वीं में 518 छात्र ऐसे थे, जो परीक्षा में पहले से उत्तीर्ण थे, लेकिन इस परीक्षा के बाद उनके अंकों में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें