मार्च के दूसरे हफ्ते में आचार संहिता संभव
संभावना जताई जा रही कि उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा की पांचों सीटों पर मतदान हो जाएगा। इस लिहाज से राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने में बहुत ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। माना जा रहा कि मार्च के दूसरे हफ्ते में चुनाव आयोग कभी भी चुनाव आचार संहिता की अधिसूचना जारी कर सकता है।
आचार संहिता से पहले प्रत्याशी घोषित कर सकती भाजपा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा आचार संहिता लागू होने से पहले कर सकती है। इस संभावना को देखते हुए ही प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विधायक, मंत्री, पूर्व सीएम टिकट के दावेदारों में
टिकट के दावेदारों के जो नाम भाजपा के हलकों में तैर रहे हैं, उनमें विधायक, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक सीट पर दूसरे दल के एक दिग्गज चेहरे को पार्टी ज्वाइन कराकर प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें काफी तेज हैं। चर्चा यह भी है कि पांच में से दो सीटों पर पार्टी धामी मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, इन सभी अटकलों पर पार्टी नेतृत्व का कहना है कि प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड में तय होने हैं।