फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यसमिति की बैठक: खट्टर ने कहा- विपक्ष फैला रहा झूठ, जागरूक मतदाताओं तक हमें पहुंचाना है सच

Mon, 15 Jul 2024 09:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का मतदाता पहले से जागरूक हो गया है। एक ही परिवार में कई अलग पार्टियों के वोट हो सकते हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से विपक्ष के झूठ को हर मतदाता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
बैठक में पहुंचे मनोहर लाल खट्टर - फोटो : X@pushkardhami
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विपक्ष जिस तरह से झूठ फैला रहा है। उससे ज्यादा ताकत से हमें मतदाताओं के बीच सच पहुंचाना है। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में खट्टर ने विपक्ष के कई झूठ और उनकी हकीकत भी पदाधिकारियों के सामने रखी।

विज्ञापन


खट्टर ने कहा कि लोकसभा का ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हम जीतकर खुश हैं और वो हारकर भी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जो आज हमारी सरकार को अल्पमत में बता रहे हैं, 2004 में उनकी यूपीए सरकार 225 और 2009 में 262 सीटों पर गठबंधन से बनी थी। उन्होंने कहा कि लोस के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो राज्यों में सीधे तौर पर जीती है जबकि दो राज्यों में भाजपा से जुड़े संगठन जीते हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष को केवल इस बात पर खुश होना चाहिए कि वह मान्यता प्राप्त विपक्ष बन गए हैं। कहा, जवाहर लाल नेहरू के समय में इतनी चुनौतियां नहीं थीं। आज चुनौतियों के बीच लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनना ऐतिहासिक है।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक: मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, संविधान बदलने के आरोप पर कही बड़ी बात
विज्ञापन


पहले भाजपा का विचार आम जनमानस तक नहीं था लेकिन आज पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज का मतदाता पहले से जागरूक हो गया है। एक ही परिवार में कई अलग पार्टियों के वोट हो सकते हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से विपक्ष के झूठ को हर मतदाता तक पहुंचाना है। यही हमारी जीत की राह और पक्की करेगी। खट्टर ने कहा कि दो की चिंता खुद हो जाएगी, अगर आप अपने बूथ की चिंता शुरू कर देंगे। बूथ हमने जीत लिया तो समझो कि हमारे बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता का काम पूरा हो गया। अगर मैं अपना बूथ नहीं जीत सका तो जीत का जश्न तो मना सकते हैं लेकिन मेरे ऊपर एक वजन जरूर रहेगा। बूथ को हर बार जीतना ही नहीं बल्कि अपने प्रभाव की वृद्धि भी करनी होगी।

उत्तराखंड से मेरा आत्मीय लगाव
केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि उत्तराखंड से उनका आत्मीय लगाव रहा है। पहले से यहां आना-जाना रहा है। उन्होंने बताया कि 1988 में जब यमुनानगर में संघ प्रचारक थे तो देहरादून साइकिल दल लेकर पहुंचे थे। इसके बाद 2001 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की थी। इसके बाद 2007 में टिहरी जिले का दायित्व भी रहा। उन्होंने देवभूमि के कार्यकर्ताओं को देवतुल्य करार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें