26 फरवरी से एक मार्च के बीच हर जिले में जिला कार्ययोजना कार्यशाला बैठक आयोजित की जाएंगी। जिसमें जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षण टोली शामिल होंगी। मंडल प्रशिक्षण वर्ग सात मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल, बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जयंती तक आयोजित किए जाएंगे।
मंडल स्तर पर 24 घंटे, जिला स्तर पर 36 घंटे का प्रशिक्षण
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार को अभियान का संयोजक बनाया गया है। उनकी सहायता के लिए नेहा जोशी, रमेश चौहान, प्रदीप बिष्ट, ऋषि कंडवाल, हिमांशी संगथानी, प्रवीण लेखवार को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर पर 24 घंटे और जिला स्तर पर 36 घंटे का होगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का एक रात्रि का निवास अनिवार्य रहेगा। इसमें बौद्धिक एवं सांगठनिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त साहित्य, पीपीटी एवं डिजाइन प्रारूप आदि माध्यमों से भी विषय अनुशार जानकारी साझा की जाएगी। इसके साथ-साथ बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल भी प्रारंभ किए जाएंगे।