भारतीय जनता पार्टी ने चार जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को संगठन ने 63 ब्लॉक प्रमुख व आठ जिपं अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सभी जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।