कांग्रेस नेताओं को याद रखना होगा कि अगर विश्व का कोई इतिहासकार किसी सरकार के कार्यों को इमानदारी से लिखेगा तो पीएम नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल को स्वर्णिम काल लिखेगा।
भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने सरकार के कार्यों को बताने के लिए 70 वर्चुअल रैलियां की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। कोरोना काल में प्रदेश सरकार के साथ पार्टी ने मोदी किट के माध्यम से लोगों को राशन वितरित किया।
सैनिटाइजर, मास्क और दवाइयों को वितरण किया। लोगों की जीवन रक्षा के लिए जगह जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रदेश के पदाधिकारी 70 विधानसभाओं के दौरे पर हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, विनोद सुयाल, विपिन कैथोला आदि रहे।