फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से करेंगे वर्चुअल संवाद, होंगे कई कार्यक्रम

Tue, 04 Apr 2023 12:36 PM IST
अलका त्यागी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पार्टी मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ पार्टी की स्थापना से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस दिन होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी आंबेडकर जयंती तक सामाजिक सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय समेत सभी जिला कार्यालयों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ पार्टी की स्थापना से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान, पार्टी की गौरवशाली विकास यात्रा तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। प्रत्येक बूथ स्तर पन्ना समितियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा लगाकर पीएम का भाषण सुना जाएगा। विभिन्न स्थानों पर कमल निशान चिन्ह की वॉल पेंटिंग होगी।

Uttarakhand: ड्रोन नीति का खाका तैयार, पांच हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, पढ़ें क्या होगा खास
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि चार से 14 अप्रैल सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा जनता के मध्य की जाएगी।

विज्ञापन

ये होंगे मुख्य वक्ता

प्रदेश कार्यालय के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य वक्ता होंगे। उत्तरकाशी में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, रुद्रप्रयाग में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, रुद्रप्रयाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, टिहरी में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, देहरादून ग्रामीण में प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, ऋषिकेश में प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, हरिद्वार में प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, रुड़की में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पौड़ी में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कोटद्वार में प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पिथौरागढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, बागेश्वर में प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, रानीखेत में प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, अल्मोड़ा में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, चंपावत में प्रदेश मंत्री लीलावती राणा, नैनीताल में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, काशीपुर में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, ऊधम सिंह नगर में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें