नड्डा ने थपथपाई मुख्यमंत्री धामी की पीठ
बैठक में सरकार के कामकाज और कार्यों पर नड्डा ने फीडबैक लिया। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, जबरन धर्मांतरण रोकने, नकलरोधी कानून पर सरकार के फैसलों की तारीफ कर सीएम धामी की पीठ थपथपाई।
सीएम ने दिया आपदा के हालातों का ब्योरा
कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा और अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान पर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इसके अलावा सशक्त उत्तराखंड के लिए सरकार के विकास के रोडमैप को रखा।
विधायकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
सांसदों, मंत्रियों के साथ ही विधायक भी अपने क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। पार्टी की ओर से विधायकों के लिए जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें विधायकों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा।
बागेश्वर उपचुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाएं
कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बागेश्वर उपचुनाव की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी नेताओं को बागेश्वर सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल करने के निर्देश दिए।