फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा ने पीएम मोदी की माता के लिए अभद्र भाषा को बताया कांग्रेस का नफरती चेहरा, की कड़ी आलोचना

Thu, 28 Aug 2025 07:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भट्ट ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय माता के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए इसे कांग्रेस का असली नफरती चेहरा बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और सीएम धामी ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये वो जुर्म है कि हजार बार भी माफी मांगे, जनता उनको माफ नहीं करने वाली है।

विज्ञापन


मीडिया में जारी अपने बयान में भट्ट ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है। उनके नेताओं ने इस यात्रा में अपमान, नफरत और अश्लीलता की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से दिखाया गया राजनीति का यह सबसे निचला स्तर उनकी नफरत की दुकान का असली चेहरा है।

Dehradun: गुप्ता बंधुओं में से सिर्फ एक से हो सकी ED की पूछताछ, 24 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को न देश के स्वाभिमान की चिंता है और न ही प्रदेश की। विभिन्न राज्यों के लोगों को आपस में लड़ाना इनकी रणनीति का हिस्सा रहता है। इसी क्रम में तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाया। उन्होंने कहा, इतने सारे राजनैतिक ड्रामे के बाद भी उनकी यात्रा सफल नहीं हो रही है। यही वजह है कि हताशा में आकर वे प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता को गाली दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा, यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार कान पकड़कर भी माफी मांगें, तब भी जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें