योजना 31 मार्च 2024 को बंद हो गई। सितंबर 2024 में अंतिम मासिक लक्की ड्राॅ निकाला गया। लेकिन योजना के मेगा ड्राॅ के लिए 87 हजार उपभोक्ता पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से इंतजार कर रहे थे। विशेष आयुक्त राज्य कर आईएस बृजवाल ने बताया कि बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में 87,000 उपभोक्ताओं ने 6,39,057 बिल अपलोड किए गए हैं। जिनका कुल मूल्य 269.50 करोड़ है। 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मेगा ड्राॅ निकाला जाएगा।
मेगा ड्रा में ये पुरस्कार
योजना के मेगा ड्राॅ में प्रथम पुरस्कार में दो इलेक्ट्रिक कार, द्वितीय पुरस्कार में 16 कारें, तृतीय पुरस्कार में 20 इलेक्ट्रिक स्कूटी, चौथे पुरस्कार में 50 मोटरसाइकिल, पांचवें पुरस्कार में 100 लैपटॉप, छठा पुरस्कार में 200 स्मार्ट टीवी, सातवां पुरस्कार 500 टैबलेट, आठवें पुरस्कार में एक हजार माइक्रो वेब ओवन विजेताओं को दिए जाएंगे।