फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रोजगार के वादे पर मिल सकती है पर्यटन व उद्योग को जमीन, भू-कानून समिति की बैठक में हुआ खुलासा

Thu, 19 Dec 2024 12:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुई बैठक में तय हुआ कि सरकार राज्य हित में निवेश, रोजगार सृजन और भूमि की खरीद-फरोख्त का दुरुपयोग रोकने के लिए अधिनियम में उचित प्रावधान करेगी।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार उद्योग और पर्यटन क्षेत्र के लिए भूमि खरीद की अनुमति को प्राथमिकता दे सकती है। लेकिन यह अनुमति केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगी, जो स्थानीय रोजगार का पक्का वादा करेंगे। इसके लिए दोनों क्षेत्र के निवेशकों को इस आशय का अनिवार्यता प्रमाणपत्र देना होगा कि वे रोजगार सृजन और निवेश के लिए मशीन इत्यादि लगाएंगे।

विज्ञापन


यह खुलासा सशक्त भू-कानून बनाने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में हुई बैठक के कार्यवृत्त से हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तय हुआ कि सरकार राज्य हित में निवेश, रोजगार सृजन और भूमि की खरीद-फरोख्त का दुरुपयोग रोकने के लिए अधिनियम में उचित प्रावधान करेगी।

बैठक में उद्योग एवं पर्यटन में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए भूमि खरीद की अनुमति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही स्वरोजगार की अनिवार्यता की शर्त को अनुमति के साथ जोड़ दिया। कृषि एवं बागवानी के लिए भूमि पट्टे पर लेने को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों का टैक्स बकाया तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग के नियम सख्त
विज्ञापन


कृषि एवं बागवानी व अन्य प्रायोजनों के लिए भूमि पट्टे पर लिए जाने की दशा में उसका खतौनी इंद्राज किया जाए। इन क्षेत्रों के लिए भूमि खरीद की अनुमति राज्य सरकार स्तर पर दी जाए। भूमि खरीद की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होनी चाहिए।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें