कयाकिंग और कैनोइंग में स्वर्ण पदक की उम्मीद
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह के मुताबिक, उत्तराखंड के खिलाड़ियों का कुछ खेलों में इस बार बेहतर प्रदर्शन रहा है। राज्य को अभी जूड़ो, कयाकिंग और कैनोइंग सहित कुछ खेलों से पदक की उम्मीद हैं। खासकर कयाकिंग और कैनोइंग में स्वर्ण पदक की उम्मीद लगाए हैं।
पिछले साल राष्ट्रीय खेलों में ये थी स्थिति
गुजरात में पिछले साल हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल दो स्वर्ण सहित नौ पदक लेकर पदक तालिका में 24वें स्थान पर था, जबकि उत्तराखंड एक स्वर्ण सहित 18 पदक के साथ 26वें नंबर पर रहा, लेकिन इस बार उत्तराखंड ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश को पीछे कर दिया है।
ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे
गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ अन्य खेलों में हमें अब भी पदक की उम्मीद है। -रेखा आर्य, खेल मंत्री