फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: मौसम खराब, बदरीनाथ से लौट रहे हेलिकॉप्टर की मसूरी के स्कूल में इमरजेंसी लैंडिंग, छह लोग थे सवार

Mon, 06 Oct 2025 07:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

दोपहर बाद चार बजे के करीब स्कूल के मैदान में हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों से पता चला कि सभी रविवार को बदरीनाथ के दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
मसूरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम से लौटते समय एक हेलिकॉप्टर को बारिश और घने कोहरे के कारण मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे, सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक आकाश ग्रोवर ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद चार बजे के करीब स्कूल के मैदान में हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों से पता चला कि सभी रविवार को बदरीनाथ के दर्शन करने गए थे।

Uttarakhand: बदला मौसम...मैदान में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सोमवार को वापस देहरादून लौट रहे थे। मौसम खराब होने के कारण मसूरी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। देर शाम को सभी लोग स्कूल से चले गए लेकिन हेलिकॉप्टर स्कूल के मैदान में ही खड़ा है।

यात्रियों में कुछ लोग हरियाणा के करनाल और कुछ हैदराबाद के रहने वाले थे। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें