हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के 24 घंटे बाद ही विजिलेंस हरकत में आई और मैसर्स अमेजन आटोमेशन की स्वामी शिल्पा त्यागी को मोथरोवाला और मै. क्रियटिव वर्ल्ड सोल्युशन की स्वामी नूतन रावत को नेहरू कालोनी स्थित आफिस से गिरफ्तार कर लिया।
नूतन और शिल्पा पर पूर्व कुलसचिव से सांठगांठ कर बैंकों में फर्जी खाते खोलने, झूठे शपथ पत्र लगाने, दस्तावेजों में हेराफेरी और फर्जी तरीके से सामान क्रय करने का आरोप है। दोनों आरोपियाें को तीसरे पहर विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि श्वेता मिश्रा की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
श्वेता मिश्रा समेत दो के खिलाफ जांच विचाराधीन
आयुर्वेद विवि घोटाले में पूर्व कुल सचिव मृत्युंजय मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा और चालक रामअवतार के खिलाफ अभी विवेचना विचाराधीन है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना के दौरान आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आयुर्वेद विवि घोटाले में साक्ष्याें के आधार पर बृहस्पतिवार को फर्म मालिक शिल्पा त्यागी और नूतन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना अभी विचाराधीन है। विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आबूधई सैंथिल, एसएसपी विजिलेंस