फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आयुर्वेद विवि घोटाले में आरोपी एनजीओ संचालिका नूतन रावत और शिल्पा त्यागी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आयुर्वेद घोटाले में विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को फर्म मालिक नूतन रावत और शिल्पा त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस कोर्ट ने न्यायिक रिमांड स्वीकृत करते हुए दोनाें को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हाईकोर्ट ने बुधवार को दोनों की गिरफ्तारी पर स्टे याचिका खारिज की थी। जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा सात माह से जेल में बंद है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक करोड़ के घोटाले में पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा के बाद बृहस्पतिवार को मिश्रा से जुड़ी दो फर्म मालिकों को भी गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, शासन के आदेश पर विजिलेंस ने खुली जांच के बाद 18 सितंबर को पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा, उनकी पत्नी श्वेता मिश्रा, फर्म पार्टनर नूतन रावत, शिल्पा त्यागी और कार चालक अवतार सिंह के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया था।

पढ़ें: घोटाले के आरोप में जेल में बंद डा. मृत्युंजय मिश्रा पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा भी दर्ज
विज्ञापन


विजिलेंस ने चार नवंबर, 2018 को मृत्युंजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी गिरफ्तारी के बाद पत्नी श्वेता मिश्रा हाईकोर्ट से राहत पाने में कामयाब हो गई थी। इसी आधार पर नूतन रावत को गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया था। जबकि शिल्पा त्यागी की याचिका विचाराधीन थी। हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बाद तीनों की याचिका को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के 24 घंटे बाद ही विजिलेंस हरकत में आई और मैसर्स अमेजन आटोमेशन की स्वामी शिल्पा त्यागी को मोथरोवाला और मै. क्रियटिव वर्ल्ड सोल्युशन की स्वामी नूतन रावत को नेहरू कालोनी स्थित आफिस से गिरफ्तार कर लिया।

नूतन और शिल्पा पर पूर्व कुलसचिव से सांठगांठ कर बैंकों में फर्जी खाते खोलने, झूठे शपथ पत्र लगाने, दस्तावेजों में हेराफेरी और फर्जी तरीके से सामान क्रय करने का आरोप है। दोनों आरोपियाें को तीसरे पहर विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि श्वेता मिश्रा की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

श्वेता मिश्रा समेत दो के खिलाफ जांच विचाराधीन
आयुर्वेद विवि घोटाले में पूर्व कुल सचिव मृत्युंजय मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा और चालक रामअवतार के खिलाफ अभी विवेचना विचाराधीन है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना के दौरान आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

आयुर्वेद विवि घोटाले में साक्ष्याें के आधार पर बृहस्पतिवार को फर्म मालिक शिल्पा त्यागी और नूतन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना अभी विचाराधीन है। विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
आबूधई सैंथिल, एसएसपी विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें