फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए औली तैयार, सीएम करेंगे शुभारंभ

Thu, 06 Feb 2020 11:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देशभर से आज औली पहुंचेंगे 250 खिलाड़ी 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली पूरी तरह से तैयार है। देशभर से लगभग 250 खिलाड़ी शुक्रवार को औली पहुंच जाएंगे। आठ फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ  उत्तराखंड की ओर से 8 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार औली की ढलान पर प्राकृतिक बर्फ होने से चैंपियनशिप रोमांचक होगी।

विज्ञापन

आर्टिफिशियल बर्फ की जरूरत नहीं पड़ी

निचली ढलान पर चार फीट बर्फ और ऊपरी ढलान पर 5 से 6 फीट तक बर्फ है। जिससे आर्टिफिशियल बर्फ की जरूरत नहीं पड़ी। नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी।

इसमें पुुरुष व महिला वर्ग, जूनियर अंडर-21, जूनियर अंडर-18 के लिए स्लैलम व जायंट स्लैलम प्रतियोगिता होगी। सब जूनियर अंडर-16 व अंडर-14 के लिए जायंट स्लैलम और पुरुष व महिला वर्ग में स्नो बोर्ड, जूनियर अंडर-21 व अंडर-18 में स्नो बोर्ड और क्र्रॉस कंट्री स्कीइंग रेस आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें