फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने चयन आयोग को दिया झटका, LT के 1272 पदों की लिखित परीक्षा स्थगित

Thu, 14 Dec 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से सहायक अध्यापक (एलटी) के 1272 पदों की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


17 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र की व्यवस्था न होने पर सरकार ने संज्ञान लिया है।  सरकार ने चयन आयोग को अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर सीमांत जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर आयोग ने एक माह के लिए परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया।

चयन आयोग की ओर से पहली बार एक साथ कराई जा रही सहायक अध्यापक के 1272 पदों की लिखित परीक्षा के लिए देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, श्रीनगर गढ़वाल, ऋषिकेश व उत्तरकाशी में 77 सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन


यह परीक्षा 17 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होनी थी। परीक्षा केंद्र विषयवार आधार पर बनाए जाने के कारण अभ्यर्थियों को अलग-अलग स्थानों पर आने-जाने में कठिनाईयों को देखते हुए सरकार ने दोबारा से सेंटर बनाने का निर्देश दिए। चयन आयोग को यह भी निर्देश दिए गए सीमांत जिलों में भी अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएं।
विज्ञापन

39385 अभ्यर्थियों को जारी किए गए प्रवेश पत्र

39385 अभ्यर्थियों को जारी किए गए प्रवेश पत्र
सहायक अध्यापक पद की परीक्षा के लिए चयन आयोग ने 39385 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे। परीक्षा के एक दिन पहले ही चयन आयोग ने सरकार के निर्देश पर परीक्षा को स्थगित कर दिया।

सीमांत जिलों के अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए सहायक अध्यापक पद की परीक्षा को स्थगित किया गया। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर दोबारा से सेंटर चिन्हित करने पर एक माह बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।

शासन की ओर से निर्देश दिए गए कि सभी जिलों में परीक्षा केंद्र न होने के करण अभ्यर्थियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा सभी जिलों में परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की जाए।
-संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें