विधानसभा सत्र के दौरान कुमार स्वीट्स से सूचना एवं लोकसंपर्क विभागहर दिन 300 पैकेट उपलब्ध कराता है। एक पैकेट का दाम करीब 220 रुपये है। इसमें सब्जी, सलाद, चावल, दाल, नान, स्वीट होती है। सूचना विभाग भोजनावकाश के दौरान मीडिया सेंटर में पत्रकारों को ये पैकेज वितरित किए जाते हैं।
गुणवत्ता की पहले भी उठते रहे हैं सवाल
विधानसभा सत्र के दौरान पैकेट में वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि पैकेट में मरा हुआ कॉक्रोच बरामद हुआ। ताजा मामले उजागर होने के बाद अजीब सी स्थिति पैदा हो गई।
भोजन के पैकेट में कॉक्रोच मिलने की सूचना के बाद कुमार स्वीट्स(वेज) से जवाबतलब किया गया है। उनसे पूछा गया है कि आखिर ये लापरवाही कैसे हुई।
- दीपेंद्र चौधरी, सूचना महानिदेशक